सोनभद्र, जुलाई 14 -- अनपरा,संवाददाता। उमस भरी गर्मी से प्रदेश में एक बार फिर बिजली खपत में उछाल आ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान बिजली खपत 632 मियू के पार चली गयी। नतीजतन मांग कम होने के कारण बीते 8 जुलाई से रिजर्व शट डाउन पर बंद करायी गयी 1220 मेगावाट क्षमता की कुल दर्जन भर इकाइयों को चलवा कर हालात सम्भाले गये।

इकाइयों की स्थिति निजी क्षेत्र के बीईपीएल की सभी दस इकाइयां उत्पादन निगम के आठ जुलाई से बंद रखी गयी जवाहरपुर की पहली और हरदुआगंज की सातवीं इकाइयों को चालू करवाया गया जिनसे देर शाम तक पूर्ण क्षमता से बिजली मिलने लगी। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक मांग बढ़ने की बीच ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली व हरदुआगंज की 250 मेगावाट की नौंवी ,अनपरा सी की 600 मेगावाट की दूसरी,घाटमपुर की 1320 मेगावाट की पहली व दूसरी इकाइयां तकनीकी कारणों से बंद होने...