बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री, सीएस डॉ. अशोक कुमार, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एके राय, सचिव डॉ. पंकज कुमार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पैदल वाक कर लोगों को स्वस्थ्य रहने के प्रति जागरूकता संदेश दिया। ट्रैफिक चौक पैदल मार्च करते हुए कचहरी चौक, नगर थाना चौक, काली स्थान चौक होते हुए प्रमिला चौक स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन में पैदल मार्च की ओर चले। सुबह-सुबह डीएम व उनके साथ चिकित्सकों की टीम को मुख्य सड़क पर पैदल वाक करते देख लोग भी उनके इस यात्रा में शामिल होते गये। इससे यह कारवां लगातार बढ़ता गया। पैदल मार्च का समापन आईएमए हॉल में हुआ। उसके बाद वहां उपस्थित आमजनों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर खुद को स्वस्थ रखने के लि...