हमीरपुर, मार्च 20 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम कानपुर की ओर जा रहे खाली लोडर का पहिया निकलने से जाम लग गया। कुछ ही देर में जाम करीब पांच किमी लंबा हो गया। मौके पर ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है। शुक्रवार की शाम बाइक सवारों के रोडवेज बस की चपेट में आने की वजह से कुछ देर तक लगा जाम खुला ही था कि रात करीब 8 बजे के आसपास यमुना नदी के पुल पर एक खाली लोडर का पिछला पहिया एक्सल टूटने की वजह से निकल गया। इसकी वजह से लोडर पुल में ही खड़ा हो गया। जिसके कारण यहां जाम लग गया। दोनों पटरियों के वाहनों की निकासी रुक गई। बाद में मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने एक साइड से वाहनों की निकासी शुरू कराई। थोड़ी ही देर में जाम करीब पांच किमी लंबा हो गया। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.