चतरा, मार्च 8 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के लीलाजन पुल पर शनिवार की देर शाम घटे एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला कल्याणपुर गांव के ऋषिकांत पांडे की 35 वर्षीय पत्नी लालसा देवी है। लालसा देवी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने घर जा रही थी। किसी दौरान पुल पर बने गड्ढे में मोटरसाइकिल चला गया और पीछे बैठी लालसा देवी मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वही सर एवं चेहरे पर गंभीर चोट रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...