हाजीपुर, अप्रैल 24 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता बालिगांव थाना के अगरैल गांव स्थित ईंट चिमनी के पास बुधवार की दोपहर एक चलते मालवाहक टेंपो में अचानक आग लग गई। टेंपो चालक ने गाड़ी को रास्ते में किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई। टेंपो में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में स्थानीय नंदन कुमार ने बताया कि मालवा टेंपो अगरेल गांव की तरफ जा रहा था। यह भी पढ़ें- खड़े ट्राला में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी इसी दौरान बालिगांव चिमनी के पास पहुंचते ही गाड़ी के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा और आग कि लपट उठने लगी। इस संबंध में बालिगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.