चलते डंपर में फंसा 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार, बड़ा हादसा टला
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव कैलापुर जसमौर के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब हाईवे निर्माण कार्य में लगा एक डंपर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तार में फंस गया। तार टूटकर डंपर पर गिर गया, इस दौरान चालक समेत कई लोग बाल बाल बच गए। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव कैलापुर जसमौर में शर्मा धर्म कांटे के समीप 11 हजार वोल्ट की लाइन सड़क के ऊपर से गुजर रही है। शुक्रवार की शाम मीरापुर की ओर जा रहे डंपर का डाला ऊपर उठा होने के कारण राजमार्ग के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट की लाइन का विद्युत तार डाला से टकरा गया। टकराते ही तार टूटकर डंपर पर गिर गया और इस दौरा विद्युत सप्लाई चालू होने के कारण तेज धमाकों की आवाज आने लगी। चालक ने डंपर से कूदकर अपनी जान बचाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.