चलते ट्रॉले से हाईवे पर गिरा पांच टन का केबल बंडल, टला बड़ा हादसा
हरिद्वार, अगस्त 26 -- हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर पीली नदी और छैलपीपली के बीच बुधवार को चलते ट्रॉले से करीब पांच टन वजनी इलेक्ट्रिक केबल का बंडल अचानक हाईवे पर जा गिरा। निर्माणाधीन हाथी कॉरिडोर के चलते इस हिस्से में यातायात वन-वे संचालित हो रहा है। बंडल के सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। ट्रॉला चालक बुट्टी लाल यादव ने बताया कि दो ट्रॉले काशीपुर स्थित गुप्ता पावर कंपनी से केबल के बंडल लेकर भगवानपुर, रुड़की और हरिद्वार स्थित गोदामों के लिए जा रहे थे। उनके ट्रॉले में पांच-पांच टन के पांच बंडल लदे थे। पीछे चल रहे ट्रॉले में बंडल को थामने के लिए लगी सपोर्ट अचानक टूट गई। इससे एक बंडल अनियंत्रित होकर ट्रॉले से लुढ़कता हुआ हाईवे पर जा गिरा। बंडल के हाईवे पर गिरने के बाद वाहनों को उसके आसपास से होकर निकाला गया। चालक के मुताबिक घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.