चलते ट्रैक्टर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
शाहजहांपुर, मई 19 -- शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम करीब छह बजे चलते ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख चालक ने ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर जल चुका था। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर थाना कांट क्षेत्र के जमौर निवासी बालकेश का था। प्रारंभिक जांच में बैटरी वायर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.