रांची, अप्रैल 18 -- बुंडू, संवाददाता। चलते ट्रेलर के टायर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रांची-टाटा रोड पर बुंडू फ्लाईओवर पर यह घटना हुई, जिसमें चालक और सह चालक बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक अजमेर (राजस्थान) निवासी अशरफ अपने सह चालक अयूब के साथ चाईबासा से टीएमटी सरिया लादकर नोएडा जा रहे थे। बुंडू पहुंचने से पहले उन्हें इंजन ज्यादा गर्म होने का अंदेशा हुआ। पानी डालकर वे आगे बढ़े, लेकिन फ्लाईओवर पर पहुंचते ही जलने की गंध आने लगी। चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर टायर की जांच शुरू की। इसी दौरान टायर अचानक फट गया और उसमें आग लग गई। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे जंगल में लगी आग आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और दमकल को सूचना दी। बुंडू दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट में आग पर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.