इटावा औरैया, मई 25 -- उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में ग्वालियर मार्ग पर बिजली घर के सामने एक जेसीबी मशीन का पिछला बकेट अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इस घटना के दौरान पीछे से आ रही एक कार बाल-बाल बच गई। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाए, जिससे कार बकेट की चपेट में आने से बच गई। कार थोड़ी और नजदीक होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था और जानमाल का नुकसान भी हो सकता था। इस घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर सड़क से टूटे हिस्से को हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...