नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- ऑस्ट्रेलिया में शोध, पर्याप्त नींद के बाद भी थकान इसके लक्षण - 23 फीसदी लोगों में सर्केडियन डिप्रेशन से जुड़े लक्षण मिले - 19 साल की उम्र में ही दिखाई दे रहे इसके लक्षण

अवसाद और जैविक घड़ी का संबंध लंदन, एजेंसी। अवसाद से जूझ रहे कई लोगों को देर से नींद आती है, सुबह उठने में परेशानी होती है या पर्याप्त नींद लेने के बावजूद थकान बनी रहती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ मामलों में इसकी वजह शरीर की अंदरूनी जैविक घड़ी में गड़बड़ी हो सकती है। एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 'सर्केडियन डिप्रेशन' नाम के नए अवसाद का पता लगाया है। द ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकियाट्री में छपे इस अध्ययन के मुताबिक, गंभीर अवसाद का सामना कर रहे लोगों में से करीब 23 फीसदी में इस तरह के अवसाद से जुड़े लक्षण मिले।

जैविक घड़ी कैसे काम करती है क्या है ज...