नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- बिना ऑक्सीजन समुद्र में सौ मीटर उतरा इंसान फ्रांस के मशहूर गोताखोर जैक्स मायोल ने 23 नवंबर 1976 के दिन बिना ऑक्सीजन सिलेंडर समुद्र में 100 मीटर की गहराई तक गोता लगाकर इतिहास रच दिया था। यह फ्रीडाइविंग की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक थी। उन्हें डॉल्फिन मैन के नाम से भी जाना जाता था।- 1976 से पहले वैज्ञानिकों को लगता था कि इंसान के फेफड़े इतने गहरे पानी का दबाव सहन नहीं कर पाएंगे। मायोल ने इस धारणा को चुनौती दी।- उन्होंने एक बार सांस लेकर करीब 3 मिनट 40 सेकंड तक पानी के अंदर रहकर यह उपलब्धि हासिल की।- उन्होंने इटली के एल्बा द्वीप के पास भूमध्य सागर में यह कारनामा किया।- मायोल को डॉल्फिन से बेहद लगाव था। उन्होंने डॉल्फिन के तैरने के तरीके और पानी में रहने की क्षमता से काफी कुछ सीखा था।- गहराई में उतरने के दौरान उनकी...