नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- रूस ने टेस्ट किया था सबसे बड़ा परमाणु बम 30 अक्तूबर 1961 को तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) ने इतिहास के सबसे शक्तिशाली परमाणु बम 'जार' का परीक्षण किया था। इसकी ताकत हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए दोनों परमाणु बमों की कुल ताकत से 1,570 गुना से भी ज्यादा थी।- अमेरिका से परमाणु होड़ में आगे बढ़ने के लिए सोवियत संघ ने सबसे बड़ा परमाणु बम बनाने की योजना बनाई थी।- सोवियत वैज्ञानिक आंद्रेई सखारोव और उनकी टीम बम की क्षमता 100 मेगाटन रखने वाली थी, लेकिन इसे घटाकर 50 मेगाटन किया गया।- यह आकर में करीब 26 फीट लंबा, लगभग सात फीट चौड़ा और करीब 27 टन वजनी था।- 30 अक्तूबर 1961 को इसे सोवियत संघ के टीयू-95 बमवर्षक विमान से गिराया गया था।- बम के साथ बड़ा पैराशूट लगाया गया था ताकि विस्फोट से पहले विमान दूर जा सके।- विस्फोट से बना आग...