नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी का पहला सत्याग्रह आंदोलन - 11 सितंबर 1906 को महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पहली बार सत्याग्रह के विचार को आंदोलन के रूप में सामने रखा।- सत्याग्रह का मतलब था, अन्याय के खिलाफ सच्चाई और अहिंसा के रास्ते पर रहकर विरोध करना।- आंदोलन की वजह सरकार का एक भेदभावपूर्ण कानून था जिसे एशियाटिक रजिस्ट्रेशन एक्ट कहा गया।- इस कानून के तहत दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीयों को अपना पंजीकरण कराना और पहचान प्रमाणपत्र रखना जरूरी किया गया था।- भारतीयों से उंगलियों के निशान भी लिए जाने थे। महात्मा गांधी और भारतीय समुदाय ने इसे अपमानजनक और भेदभावपूर्ण माना।- उन्होंने लोगों से इस कानून का हिंसा के बिना विरोध करने और अन्यायपूर्ण नियमों का पालन न करने का आह्वान किया।- दक्षिण अफ्रीका के इ...