बिजनौर, मार्च 27 -- अफजलगढ़। बाइक सवार हाईवे पर चलते-चलते बेहोश हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। गुरूवार को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राजौरी निवासी अमन और शाहरूख उर्फ शानू बाइक द्वारा रेहड से आ रहे थे। शाहरूख बाइक चला रहा था तथा अमन पीछे बैठा था। इस दौरान अफजलगढ़ मुख्य तिराहे पर पंहुचते ही अमन अचानक बेहोश होकर निढाल हो गया। भारी मशक्कत करके राहगीरों की मदद से उसको सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी परिसर में पंहुचने पर शाहरूख भी बेहोश हो गया। प्राथमिक उपचार बाद शाहरूख को रिलीव कर दिया गया। जबकि गंभीरकास्था के चलते अमन को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। चिकित्सक मोहित कुमार ने शराब के अधिक सेवन के कारण बेहोश होने की संभावना जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...