बांका, अप्रैल 18 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नोनखार के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक दैनिक मजदूर की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मजदूर काम के दौरान चलते-चलते अचानक जमीन पर गिर पड़ा। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत उसकी मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कन्हैया झा तथा स.अ.नि. चन्दन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया। शनिवार सुबह आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- अलग अलग हादसों में ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत, पेज 3 मृतक की पहचान लटलू पुजहर (उम्र लगभग 50 वर्ष, पिता पांचू पुजहर, ग्राम अलगझरा निवासी थाना सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.