चलते-चलते::फोटो कैप्शन::
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- युद्ध के साए में जिंदगी का जश्न युद्ध और 'एयर रेड अलर्ट' के बीच, यूक्रेनी युवाओं ने हार मानने के बजाय पहाड़ों पर जिंदगी का जश्न मनाने का अनोखा रास्ता चुना है। राजधानी कीव के पास आयोजित रॉक क्लाइंबिंग फेस्टिवल में सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर रॉक क्लाइंबिंग, वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेते हैं, वहीं शाम में लाइव रॉक म्यूजिक पर थिरकते हैं। अमेरिका के मशहूर योसेमाइट पार्क की आउटडोर संस्कृति से प्रेरित यह आयोजन युवाओं को जंग के मानसिक तनाव से दूर कुछ पल सुकून के देता है। इसका उद्देश्य यूक्रेनी सैनिकों के लिए फंड जुटाना, एकजुटता और जीवन का जश्न मनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.