नई दिल्ली, जून 7 -- न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक सुपरमार्केट में फ्राइड भिंडी का एक छोटा पैकेट स्नैक्स के तौर पर बिक रहा है। एक भारतीय की नजर जब इसपर पड़ी तो वह हैरान रह गया। इंस्टाग्राम पर उसने वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी। 85 ग्राम तली हुई भिंडी की प्राइस 6.50 डॉलर रखी गई थी। यानि एक किलो 7250 रुपये में। अमेरिका में लेज का बड़ा पैकेट सिर्फ 2.50 डॉलर में मिल जाता है। सभी तरह के चिप्स और स्नैक्स 2 से 4 डॉलर के बीच मिलते हैं। लेकिन भिंडी की कीमत सबसे अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...