चलते कैंटर से उड़ गया दो लाख का रिफाइंड, ड्राइवर को बीच रास्ते में लगी भनक
एटा, जून 1 -- आगरा से रिफाइंड लेकर कायमगंज जा रहे कैंटर से रास्ते में ही करीब दो लाख रुपये कीमत का माल गायब हो गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब चालक ने अलीगंज और जैथरा के बीच वाहन रोककर माल की जांच की। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई। फिरोजाबाद के गांव सुनारी निवासी कैंटर चालक रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आगरा से रिफाइंड लोड की थी। कैंटर में करीब 340 पेटियां भरी गई थीं। इन्हें कायमगंज और सरायअगहत क्षेत्र में पहुंचाया जाना था। सोमवार को रास्ते में अलीगंज और जैथरा के बीच उसे कुछ संदेह हुआ तो उसने वाहन रोककर माल की गिनती की तो कुछ माल गायब मिला। चालक के अनुसार चोरी हुए रिफाइंड की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने रास्ते में मौका पाकर माल पर हाथ साफ कर दिया, हालांकि घटना कैसे हुई, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.