चलते ऑटो से कूदकर छात्रा ने बचाई अपनी जान
रांची, जून 13 -- चान्हो, प्रतिनिधि। कॉलेज जाने के दौरान एक नाबालिग छात्रा की सूझबूझ और साहस से उसके अपहरण की कोशिश विफल हो गई। ऑटो चालक द्वारा रास्ता बदलकर छात्रा को जबरन दूसरे क्षेत्र की ओर ले जाने का प्रयास किए जाने पर उसने मांडर टोल नाके के पास चलते ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलते ही टोलकर्मियों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि 16 वर्षीय छात्रा जो 12वीं कक्षा में पढ़ती है, शनिवार सुबह मदरसा चौक से चान्हो स्थित कॉलेज जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। उसे चान्हो चौक पर उतरना था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका। आरोप है कि चालक ने ऑटो की रफ्तार बढ़ा दी और छात्रा से कहा कि उसे उससे कुछ जरूरी बात करनी है। इसके बाद वह छात्रा को जबरन चान्हो से मांडर की ओर ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.