चलते ऑटो में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
गोरखपुर, अप्रैल 22 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नियबियहवा ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चलते ऑटो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में शामिल आठ यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, गौरीबाजार से तरकुलहा मंदिर जा रही ऑटो के पीछे इंजन में अचानक आग भड़क उठी। ऑटो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे। आग लगते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिस पर चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। सवारियां घबराकर कूद पड़ीं और किसी तरह अपनी जान बचाई।घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी और बालू डालकर आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- चलते ऑटो में अचानक लगी आग, सवारियों ने कूद कर बचाई जान संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.