चलते ऑटो में बुजुर्ग दंपत्ति का विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल की ओर जा रहे एक ऑटो में सवार बुजुर्ग दंपत्ति के बीच अचानक विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए ऑटो रुकवाया और दोनों को शांत कराया। पूछताछ में महिला ने आरोप लगाया कि उसे जबरन ले जाया जा रहा है। जबकि उसके पति ने बताया आपसी सहमति से घर ले जा रहा है। महिला बेटे और बहू के साथ नहीं रहना चाह रही थी। जबकि पति साथ में रहने का दबाव बना रहा था। मामले में बातचीत के बाद स्थिति स्पष्ट हुई और समझाइश देकर दोनों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। समय रहते हस्तक्षेप से बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.