प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरेगुलाब राय निवासी 42 वर्षीय विक्रांत प्रताप ऑटो चलाता था। वह रविवार सुबह ऑटो लेकर मानधाता थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में जा रहा था। जेठवारा तिराहे से आगे अचानक अचेत हो गया और उसका ऑटो रुक गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय ले गई लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...