वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, संवाद। लंका थाने से कुछ मीटर की दूरी पर ही सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार युवती का बैग छीन लिया। बैग में 20 हजार नगदी, गहने और कुछ अन्य सामान थे। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सीर गोवर्धनपुर की प्रज्ञा श्रीवास्तव कैंट से ई रिक्शा से मालवीय चौराहा जा रही थी। ई रिक्शा ज्यों ही एंब्रोसिया अपार्टमेंट्स के पास पहुंचा, पीछे से एक बाइक सवार दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ई रिक्शा में बैठी प्रज्ञा के हाथ से बैग छीन लिया। दोनों युवक मालवीय चौराहा की तरफ भाग गए। यह भी पढ़ें- चलते ई रिक्शा से युवती से छिनौती युवती ने पुलिस को बताया कि पर्स में 20 हजार नगदी, मांग टीका, नथिया, ईयर रिंग, नाक की कील थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज करते हुए सीसीटीवी खंगाले। संदेह के आधार पर दो युव...