वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। लहुराबीर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर रविवार रात करीब 11 बजे बाइकसवार बदमाशों ने चलते ई-रिक्शा से एक महिला का बैग छीन लिया। मछोदरी की साध्वी गुप्ता ई-रिक्शा से घर जा रही थी। लहुराबीर में काशी अनाथालय के पास बाइकसवार बदमाशों ने चलते ई-रिक्शा से साध्वी का बैग छीन लिया और लहुराबीर चौराहे की ओर भाग निकले। सूचना पर चेतगंज पुलिस पहुंची। साध्वी ने बताया कि बैग में 10 हजार रुपये और आईफोन था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...