चलती हाईटेंशन लाइन से ट्रांसफार्मर चोरी, लाखों का कॉपर निकाल ले गए चोर
एटा, मई 10 -- एटा, कोतवाली नगर क्षेत्र में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास शनिवार देर रात चोरों ने चलती हाईटेंशन विद्युत लाइन से ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इतना ही नहीं चोर ट्रांसफार्मर से महंगा कॉपर निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह बिजली गुल होने पर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने देखा कि ट्रांसफार्मर की खाली बॉडी पास की झाड़ियों में पड़ी हुई थी। इसके बाद तत्काल कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। यूपीएसआईडीसी विद्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.