इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- भरथना। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह इटावा की ओर जा रही एक स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से बच्चों व बस ड्राइवर में हड़कंप मच गया। बस में सवार दो दर्जन से अधिक बच्चे बाल-बाल बच गए। स्कूल की बस बच्चे लेकर भरथना की ओर से इटावा आ रही थी। बस जैसे ही इटावा मार्ग पर आगे बढ़ी, तभी उसके इंजन से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें दिखने लगीं। स्थिति भांपते हुए ड्राइवर ने आपा नही खोया और धैर्य का परिचय देते हुए बस को सड़क के किनारे खड़ा किया। तत्परता दिखाते हुए ड्राइवर व स्कूट स्टाफ ने बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग बुझाई। इससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद अभिभावकों में रोष और चिंता का माहौल है। जानकारी पर कुछेक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.