देवरिया, मई 24 -- देवरिया,निज संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच वाहनों के इंजन भी अब कभी-कभी जवाब देने लग रहे हैं। शनिवार की दोपहर सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे पर एक चलती स्कार्पियो से धुआं उठने लगा। लोगों के तत्परता से तत्काल आग को बुझा दिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सलेमपुर-देवरिया मार्ग सलेमपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार स्कार्पियो आई। अचानक सोनूघाट चौराहे पर पहुंचते ही स्कार्पियो से धुआं उठने लगा। यह देख चालक ने तत्काल गाड़ी रोक दी और लोगों से मदद मांगी। वहीं एक दुकान में रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से तत्काल आग को बुझा दिया गया। अगर लोगों ने सक्रियता नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो जाता। कुछ में कोतवाली पुलिस व अग्निशमन टीम भी पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...