चलती सरयू-यमुना एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में महिला ने जन्मी बच्ची, सहयात्रियों ने करवाई डिलीवरी
रामपुर, जून 5 -- UP News: बिहार से अमृतसर जा रही सरयू-यमुना एक्सप्रेस में सुखद घटना सामने आई। ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रही सात माह की गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की मदद और सूझबूझ से चलती ट्रेन में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। ट्रेन के रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही सूचना पर सक्रिय हुई जीआरपी टीम ने तत्परता दिखाते हुए जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रसूता और नवजात बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा उनकी हालत सामान्य बनी हुई है। । सह-यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों के सहयोग से कोच में ही महिला का सुरक्षित प्रसव बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.