चलती वंदे भारत में बेहोश हुआ लोको पायलट, सहायक चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मुख्य संवाददाता, जुलाई 13 -- गोरखपुर-पटना (पाटलिपुत्र) वंदे भारत एक्सप्रेस (26502) में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन के मुख्य लोको पायलट हेमंत अचानक बेहोश हो गए। सहायक लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन को सुरक्षित उनौला स्टेशन तक पहुंचाया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रोजाना की तरह रविवार सुबह 5:46 बजे गोरखपुर जंक्शन से रवाना हुई थी। कैंट स्टेशन पार करते ही मुख्य लोको पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। सहायक लोको पायलट ने तत्काल स्थिति संभालते हुए ट्रेन को सुरक्षित उनौला स्टेशन तक पहुंचाया। डॉक्टर ने मुख्य लोको पायलट का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद उन्होंने दोबारा ट्रेन की कमान संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.