चलती रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
गौरीगंज, मई 18 -- भादर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बस सोमवार को सुलतानपुर से प्रयागराज जा रही थी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर बाजार में सवारियों से खचाखच भरी बस में सुबह लगभग साढ़े 8 बजे इंजन से धुआं का गुबार उठते देख ड्राइवर ने बस रोक कर यात्रियों को उतरने के लिए कहा। बस में धुआं निकलते देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने खिड़की से कूद कर तो कुछ ने दरवाजे से भागकर जान बचाया। सभी यात्री बस से सुरक्षित निकल गए। देखते ही देखते कुछ ही क्षणों में बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गयी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर अरुण मिश्र ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारी पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.