चलती रोडवेज बस में लगी आग, चालक-परिचालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
हापुड़, सितम्बर 29 -- कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात टोल प्लाजा से करीब सौ मीटर पहले दिल्ली की ओर जा रही रोडवेज बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस नई दिल्ली से बरेली की ओर जा रही थी और उसमें यात्री सवार थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक मामूली आग लगी थी। आग दिखाई देते ही चालक और परिचालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। इसके बाद बस में उपलब्ध पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया。
घटना की जानकारी घटना के बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। किसी भी यात्री के घायल होने अथवा जनहानि की सूचना नहीं है। बस को सड़क किनारे खड़ा कराने के बाद मौके से हटवा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.