कौशाम्बी, मार्च 25 -- पइंसा (कौशाम्बी), हिन्दुस्तान संवाद पइंसा क्षेत्र के अनेठा मोड़ के समीप बुधवार सुबह परिवहन निगम की चलती बस में आग लग गई। इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। कई यात्री तो खिड़की तोड़कर अपना सामान बाहर फेंकते हुए भाग खड़े हुए। आरोप है कि घटना के वक्त बस का इमरजेंसी द्वार भी नहीं खुला। आगजनी में किसी भी मुसाफिर के हताहत होने की खबर नहीं है। करीब ढाई घंटे बाद बस फिर से प्रयागराज रवाना हो गई। यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।परिवहन निगम की बस प्रयागराज से फतेहपुर जिले के खखरेरू जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अनेठा मोड़ के पास अचानक उसके इंजन में आग लग गई। पूरी बस में धुंआ भरने लगा। यह देख यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। उस वक्त बस में लगभग 23 यात्री सवार थे। इनमें से कई तो खिड़की तोड़कर अपने सामान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.