अलीगढ़, मार्च 9 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास चलती रोडवेज बस से अचानक धुआं उठने लगा। बस में सवार यात्रियों ने धुआं और हल्की आग की लपटें देखीं तो घबरा गए। चालक और परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पानी की मदद से आग को बुझा दिया गया। घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। जानकारी के अनुसार नोएडा डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ से सवारियां लेकर नोएडा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के समीप पहुंची, तभी बस के इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और बस में बैठे लोग घबराकर शोर मचाने लगे। स्थिति को भांपते हुए चाल...