कानपुर, मई 21 -- कानपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब बिधनू थाने के पास सवारियों से भरी महोबा डिपो की रोडवेज बस ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद एक होटल में जा घुसी। हादसा चालक को मिर्गी का दौरान आने की वजह से हुआ। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। ई-रिक्शा चालक अश्वनी और बस में सवार करीब 25 यात्रियों को मामूली चोट आई है। होटल का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे का विवरण महोबा के जिसरामऊ निवासी 32 वर्षीय चालक आशाराम गुरुवार को महोबा डिपो से सवारियां लेकर झकरकटी बस स्टैंड जा रहा था। बस में सवार यात्री सुधीर और राहुल ने बताया कि बिधनू थाने से करीब 300 मीटर आगे बढ़ने पर चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कोल्ड्रिंक लादे ई-रिक...