समस्तीपुर, मई 15 -- शाहपुर पटोरी। शाहपुर पटोरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर गुरुवार को जीवन और मौत के बीच हुई जंग देख प्रत्यक्षदर्शियों की आंखें फटी रह गईं। पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच के चंद इंच के फासले में तीन महिलाएं और एक मासूम बच्ची एक-दूसरे को जकड़े लेटी रहीं और उनके ऊपर से धड़धड़ाती मालगाड़ी के 10 डिब्बे गुजर गए। इस दौरान मालगाड़ी के हिस्सों से रगड़ लगने से चारों घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी पहुंचाया गया, जहां से समस्तीपुर रेफर किया गया है। लोगों ने बताया कि प्लेटफार्म बदलने के दौरान चारों ने फुट ओवर ब्रिज की बजाय खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजरने की कोशिश की। इसी बीच मालगाड़ी खुल गई। इस दौरान घटना का वीडियो बनाते रहे। यह भी पढ़ें- कुरसेला स्टेशन पर प्लेटफार्म नीचा होने से यात्रियों को परेशानीअ...