चलती मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ीं
बागपत, जुलाई 21 -- बागपत। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अहेड़ा रेलवे हॉल्ट के पास चलती मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुई। अचानक हुई मालगाड़ी पार्टिंग से रेल अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई तथा रेल संचालन प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रही मालगाड़ी अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास जंगो में कपलिंग फेल होने से कई वैगन इंजन से अलग हो गए। चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कपलिंग को दुरुस्त कर अलग हुए वैगनों को दोबारा जोड़ा गया। इसके बाद मालगाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.