भागलपुर, मई 11 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सबौर रेलवे स्टेशन के समीप चलती अप ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन पर शनिवार को पत्थरबाजी करने के आरोप में आरपीएफ ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पत्थर लगने से ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया। कहलगांव आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर बेचन मिश्रा ने बताया कि पत्थरबाजी करने वाला युवक लैलख ममलखा का 15 वर्षीय किशोर है। पूछताछ में उसने पत्थर फेंकने की बात स्वीकार कर ली। आरपीएफ ने किशोर को निरुद्ध कर बाल सुधारगृह, भागलपुर भेज दिया है। यह भी पढ़ें- मोबाइल नहीं मिलने पर 13 वर्षीय किशोर घर से भागा यह भी पढ़ें- यूपी में ट्रेनों पर पथराव, कानपुर शताब्दी-राजधानी समेत तीन को बनाया गया निशाना, शीशे टूटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...