बदायूं, अप्रैल 25 -- बिनावर। बरेली-मथुरा हाइवे पर चलती बोलेरो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वाहन में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा थाना बिनावर क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाइवे पर शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। बोलेरो सवार चालक शकूर पुत्र इकबाल निवासी गांव नूरपुर थाना कादरचौक अपने साथ चार-पांच लोगों को लेकर बरात में शामिल होने ग्राम रसूलपुर जा रहे थे। जैसे ही वाहन चौपाल सागर के पास पहुंचा, अचानक उसमें आग लग गई।आग लगते ही वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची और टैंकर की मदद से आग बुझाई। इसके बाद जली हुई बोलेरो को किनारे ...