चलती बुलेट में लगी अचानक आग
गुड़गांव, जून 10 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप चौक के पास सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर एक चलती बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं और लपटें निकलती देख चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और वाहन को सड़क किनारे रोककर दूर कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। जलती बाइक को देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और स्थानीय स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास नहीं जा सका। माना जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण इंजन ओवरहीट होने या शॉर्ट सर्किट से यह हादसा हुआ। दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.