चलती बाइक से सड़क पर गिरने से हुई मौत
संतकबीरनगर, जून 4 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना गांव के पूरब स्थित सरयू नहर रोड पर बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति चलती बाइक से सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में लोग उसे लेकर उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर गए। चिकित्सकों ने जांच कर वृद्ध की मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजन शव को लेकर घर चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महुली क्षेत्र के ग्राम अमृत महुआ निवासी राजेंद्र राजभर (62) उर्फ निन्कू पुत्र स्व. सूर्यबली बुधवार को एक रिश्तेदार के साथ किसी कार्य से काली जगदीशपुर गए हुए थे। परिजनों के अनुसार वह बाइक पर पीछे बैठकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान कड़ी धूप में वह चलती बाइक से गश खाकर क्षेत्र के जिगिना गांव नहर के निकट सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उसे उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.