आगरा, जनवरी 8 -- थाना सिकंदरा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपटमारी की एक और घटना को अंजाम दिया। पीड़ित रैपिडो चालक विकास पुत्र शिवदयाल, निवासी ग्राम गडेरी जिला मैनपुरी ने थाना सिकंदरा में तहरीर देकर बताया कि वह आगरा में रैपिडो बाइक का काम करता है। पीड़ित के अनुसार 15 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे वह सिकंदरा से आईएसबीटी की ओर जा रहा था। रेनबो हॉस्पिटल के पास पहुंचा पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और चलती बाइक से उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...