शाहजहांपुर, मार्च 8 -- नगर के मोहल्ला कुरगंजा की एक महिला ने अपने पति पर चलती बाइक से धक्का देने का आरोप लगाया है। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुरगंजा निवासी चांदनी (22) पत्नी नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार को उसका पति उसे बाइक से यह कहकर मायके से लेकर चला कि दवा दिलवाने जा रहे हैं। दोनों गंगसरा तक पहुंचे ही थे कि रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पति ने चलती बाइक से उसे धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पति मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.