फिरोजाबाद, दिसम्बर 8 -- शिकोहाबाद में सोमवार की दोपहर में स्टेशन रोड पर एक बाइक सवार महिला हादसे की शिकार हो गई। वह चलती बाइक से गिर पड़ी। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गई। रश्मि जैन 38 पत्नी आशीष जैन निवासी इंद्रा कॉलोनी फिरोजाबाद अपने बेटे के साथ बाइक से बटेश्वर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए गई थी। वह सोमवार की दोपहर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर बाइक से फिरोजाबाद जा रही थी। जब उसकी बाइक पालीवाल चौराहा से आगे पहुंची ही थी कि तभी महिला अचानक किसी तरह से चलती बाइक से गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.