हमीरपुर, अप्रैल 25 -- राठ, संवाददाता। शादी समारोह से वापस घर लौट रही बाइक सवार महिला की चलती बाइक से गिरने की वजह से मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इससे मृतका के घर कोहराम मच गया। कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी ठेकेदार शिवनारायण श्रीवास की 45 वर्षीय पत्नी स्नेहलता शुक्रवार को जरिया थानाक्षेत्र के वीरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने पुत्र दीपेश के साथ गई हुई थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे स्नेहलता दीपेश के साथ वीरा गांव से वापस घर लौट रही थी। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पुत्र गंभीर घायल तभी अचानक रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में स्नेहलता को सीएचसी लाया ...