हमीरपुर, मार्च 5 -- राठ। दुर्घटना में घायल हुई महिला की मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पति के साथ जा रही महिला बाइक से गिरकर घायल हुई थी। कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी मुन्ना बाल्मीकि ने बताया कि छतरपुर में उनकी ससुराल है। बुधवार को 40 वर्षीय पत्नी रश्मि के साथ बाइक से होली मनाने ससुराल जा रहे थे। झांसी मार्ग पर महोबकंठ गांव के पास सड़क पर ब्रेकर में झटका लगने से पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया। झांसी में गुरुवार सुबह इलाज दौरान रश्मि की मौत हो गई। मुन्ना ने बताया कि मेहनत मजदूरी करते हैं। पत्नी की मौत पर पुत्र रोहित, मोहित और पुत्री मोहनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.