कानपुर, जून 1 -- सरसौल। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार दोपहर चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। हालांकि बाइक पूरी तरह खाक हो गई। महाराजपुर के सलेमपुर गांव निवासी जैकी किसी काम से जा रहे थे। तभी ब्रह्मदेव मंदिर के पास अचानक बाइक के इंजन से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। इस पर जैकी ने बाइक में आग लगती देखा तो बाइक से कूद गया और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और धूं-धूंकर जलने लगी। आनन फानन स्थानीय लोगों ने पानी डालकर किसी तरह से आग को बुझाया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन उससे पहले आग बुझ चुकी थी। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चलती बाइक में अचानक आग लग गई थी। जिसे स्थानीय लोगों ने बुझा दिया था।

हिंदी...