बिजनौर, मई 17 -- सालमपुर रोड पर रविवार को चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर राख हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 4 बजे बाइक सवार आर्यन निवासी घासीवाला बंगाली कॉलोनी बाइक को ठीक कराने के लिए बिजनौर स्थित एक मैकेनिक की दुकान पर ले जा रहा था। बताया गया कि बाइक पिछले दो दिनों से खड़ी थी। जब आर्यन सालमपुर रोड पर पहुंचा तो अचानक बाइक बंद हो गई। उसने दोबारा बाइक स्टार्ट करने का प्रयास किया, तभी अचानक बाइक में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। यह भी पढ़ें- जहानाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा ड्राइवर; घंटों थमी रही ट्राफिक आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मिट्टी डालकर ...