रांची, मार्च 14 -- रांची। प्रमुख संवाददाता राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कपिलदेव मैदान के पास शनिवार को एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। बाइक सवार युवक को जब बाइक से धुआं निकलता दिखा, तो उसने तुरंत सड़क किनारे बाइक रोकी। जैसे ही बाइक रुकी, उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं। युवक ने तुरंत बाइक से दूरी बना ली। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाने की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। बाइक सवार युवक ने अरगोड़ा थाने में आग लगने संबंधी लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...