चलती बाइक में आग लगने पर कूदे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी,मौत
बरेली, सितम्बर 8 -- बहेड़ी। नैनीताल फोरलेन हाईवे पर बाइक में आग लगने से युवक बाइक छोड़कर कूद गया। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर आग को बुझाया। नैनीताल फोरलेन मार्ग पर एक बाइक आग का गोला बन गई। जान बचाने के लिए बाइक सवार युवक कूद कर अज्ञात वाहन से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जलती बाइक को पानी डालकर बुझाया। मृतक की पहचान थाना भुता के जादोंपुर गांव निवासी कपिल गंगवार पुत्र वेद सहाय के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बाइक बनी आग का गोला वह एक दिन पहले बहेड़ी में रिश्तेदारी में आया था। मंगलवार को वह बाइक से घर वापस जा रहा था। नैनीताल फोरलेन हाईवे पर कनमन के पास यह हादसा हुआ। वह गलत दिशा में बाइक लेकर जा रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.